Dehradun NewsAnkita Bhandari NewsBig News

अंकिता भंडारी मामले में BJP को बड़ा झटका, पार्टी के इस नेता ने दिया इस्तीफा

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर भाजपा के भीतर से असंतोष की आवाज सामने आई है। विकासनगर क्षेत्र से भाजपा नेता अरविंद सिंह तोमर ने पार्टी की सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह कदम अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच में हो रही देरी से आहत होकर उठाने की बात कही है।

भाजपा नेता अरविंद सिंह तोमर ने दिया इस्तीफा

CBI जांच में हो रही देरी से आहत होकर अरविंद सिंह तोमर ने इस्तीफा दे दी दिया है। बता दें अरविंद पूर्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य रसूलपुर रह चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने बूथ अध्यक्ष, मंडल महामंत्री युवा मोर्चा, मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, मंडल महामंत्री जनजाति मोर्चा जैसे पदों पर कार्य किया। इसके अलावा लोकसभा चुनाव के दौरान वे जिला सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं और वर्तमान में पार्टी के सक्रिय सदस्य के रूप में कार्यरत थे।

Arvind Singh Tomar resign
भाजपा नेता अरविंद सिंह तोमर ने दिया इस्तीफा

धामी सरकार से की CBI जांच की मांग

इस्तीफे की घोषणा करते हुए अरविंद ने कहा कि रविवार को परेड ग्राउंड में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए जो जन सैलाब उमड़ा, वह उसके समर्थन में हैं। उन्होंने सरकार और पार्टी से मांग की कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच जल्द से जल्द कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के कुछ दो-तीन नेताओं की वजह से पार्टी की छवि धूमिल हो रही है।

दो-तीन नेताओं की वजह से हो रही पार्टी की छवि धूमिल: अरविंद

अरविंद सिंह तोमर ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से वे मानसिक रूप से आहत हैं और इसी कारण उन्होंने पार्टी की सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के कुछ दो-तीन नेताओं की वजह से भारतीय जनता पार्टी की छवि धूमिल हो रही है।

ये भी पढ़ें: अंकिता भंडारी हत्याकांड: भाजपा की इस नेत्री ने दिया इस्तीफा, सरकार से की CBI जांच की मांग

भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह रावत ने भी की CBI जांच की मांग

BJP के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह रावत ने भी धामी सरकार से CBI जांच की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि ‘भाजपा कार्यकर्ता के रूप में अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आग्रह पूर्वक निवेदन करता हूं कि उत्तराखंड राज्य हित में हम सब की बेटी बहन अंकिता जो आज हमारे बीच नहीं है उसके हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की संस्तुति करें ऐसा करने से राज्य में आपका मान सम्मान बढ़ेगा’।

वीरेंद्र सिंह रावत ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि ‘मेरा प्रदेश अध्यक्ष से आग्रह पूर्वक निवेदन है कि आप जो आंदोलन करा रहे हैं उससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के पास मीडिया और जनता के प्रश्नों का जवाब देने के लिए कोई कारगर उत्तर नहीं है जिससे पार्टी की फजीहत हो रही है कृपया पार्टी एवं सरकार की छवि को बचाएं’।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें