Dehradun NewsAnkita Bhandari NewsBig News

अंकिता भंडारी के परिजनों से मिले सीएम धामी, बोले बेटी को न्याय दिलाना है सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

अंकिता भंडारी के परिजनों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने सीएम के सामने अपने विचार और भावनाएं रखीं।

अंकिता भंडारी के परिजनों ने की सीएम से मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शासकीय आवास में बुधवार को स्वर्गीय अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और मां सोनी देवी ने मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने प्रकरण से संबंधित अपने मंतव्य और भावनाएं सीएम के सामने रखीं।

सीएम ने अंकिता के माता-पिता को संवेदनशीलता के साथ सुना

मुख्यमंत्री धामी ने स्व. अंकिता के माता-पिता को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

अंकिता को न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है: CM

सीएम ने कहा कि इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग और उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

ये भी पढ़ें: Ankita bhandari murder case में बड़ा खुलासा: सुरेश राठौर और उर्मिला की मिलीभगत का हुआ पर्दाफाश!

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें