Pauri Garhwal NewsBig News

बाघ का आतंक : बाघ के हमले में महिला की मौत, गांव में दहशत का माहौल

उत्तराखंड के कोटद्वार में शनिवार रात बाघ ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया. इस दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

कोटद्वार में बाघ का आतंक

घटना शनिवार रात की है. मिली जानकारी के अनुसार नैनीडांडा के अंतर्गत कालागढ़ टाइगर रिज़र्व से सटे गांव जमुण में बाघ ने अचानक महिला पर हमला कर दिया. जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

इलाके में दहशत का माहौल

महिला की पहचान गुड्डी देवी (55) पत्नी राजू भदूला के रूप में हुई है. मृतका का शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें